बहुउदेशीय शिविर का होगा आयोजन

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 17 फरवरी 2019 सामुदायिक भवन सर्वे स्टेट हाथीबड़कला देहरादून एवं 24 फरवरी 2019 को सगुन वैडिंग प्वाईन्ट झूलाघर मसूरी में बहुउदेशीय शिविर प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा। आयोजित होने वाले शिविर में बृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्रों पर मौके पर ही पेंशन स्वीकृति की औपचारिकताएं पूर्ण की जायेगी एवं दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाये जायेगें। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों का भी निराकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी केा शिविर में विशेषज्ञ आर्थोपेडिशियन, ईएनटी, साईकियाट्रिस्ट, की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी/तहसीलदार मसूरी एवं सदर, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 16 फरवरी को
देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया कि 16 फरवरी 2019 को जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों का पूर्ण विवरण सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
बैठक/कार्यशाला का आयोजन 15 को
देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि सांख्यिकीय सुदृढीकरण परियोजना के अन्तर्गत राज्य में एस.डी.जी इन्डेक्स तैयार किया जाना है। जिसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 फरवरी अपरान्ह 3 बजे विकासभवन सभागार में बैठक/कार्यशाला आयोजित की जायेगी। साथ ही इस कार्यशाला में एसडीजी इन्डीकेटर तथा सब-इन्डीकेटर के निर्माण से सम्बन्धित विभागों द्वारा इनपुट भी दिया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *