देहरादून/रुद्रपुर। 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत जनपद मे पर्यटक स्थलो को चिन्हित कर विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट सभागार मे बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत जनपद के 02 पर्यटन स्थलों द्रोणसागर व बौर जलाशय को विकसित किया जाना है। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा द्रोण सागर व बौर जलाशय मे आने वाले पर्यटको को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाये। उन्होने कहा पर्यटन विभाग के अधिकारी व कुमायूं मण्डल विकास निगम के अधिकारी 15 दिन के अन्दर इसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करे ताकि इस सम्बन्ध मे शासन से वार्ता की जा सके। उन्होने कहा द्रोण सागर को विकसित करने के लिए चैती मेला स्थल व गोविषाण टीला को भी इसमे सम्मिलत किया जाए ताकि अधिक से अधिक पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा सके। उन्होने कहा इस क्षेत्र को बौद्ध सर्किट के रूप मे भी विकसित किया जायेगा। उन्होने कहा आने वाले पर्यटको के मनोरंजन हेतु वाटर स्पोर्टस, ईको हर्ट, म्यूजिक पार्क, रोज गार्डन, माउन्ट बाईकिंग पाथ, योग ध्यान केन्द्र की स्थापना की जाए। जिलाधिकारी ने कहा द्रोण सागर व बौर जलाशय मे गाडियो की पार्किंग हेतु अभी से जगह चिन्हित की जाए। बैठक मे जिला पयर्टन अधिकारी बीसी त्रिवेदी, साहसिक पयर्टन अधिकारी कीर्ति आर्य, तहसीलदार संजय कुमार, कुमायूं मण्डल विकास निगम के प्रकाश जोशी, एडीबी के बलवंत बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।