देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सचिवालय में विधायकगणों से संशोधित कार्यक्रय के अनुसार प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री के विशेषकार्याधिकारी जे.सी.खुल्बे ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का विधायकगणों से मिलने के कार्यक्रय के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विधायकगणों से बुधवार सायं के स्थान पर प्रातः सचिवालय में भेंट करेंगे।