रिस्पना नदी के साथ अब देहरादून शहर का भी किया जायेगा सौन्दर्यीकरण

देहरादून। रिस्पना नदी के सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ अब देहरादून शहर का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, जिसमें शहर के क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सरकारी/गैर सरकारी शिक्षा, उच्च शिक्षा/तकनीकि शिक्षा एवं शहर की सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि एवं शहर की कालोनियों में भी खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण हेतु स्थान चिन्हित करने हेतु बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि रिस्पना नदी के सौन्दर्यीकरण के साथ-2 अब शहर का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, जिसके लिए उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, के अन्तर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में खाली पड़ी भूमि एवं शिक्षण संस्थाओं के खाली कैम्पस में वृक्षारोपण करने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं, जिसके लिए उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए विद्यालयों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ताकि उसी के आधार पर सम्बन्धित  क्षेत्रों में वृक्षारोपण हेतु गड्डे खोदने की कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि शहर के अन्तर्गत पड़ने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी खाली भूमि को चिन्हित  किया जाए तथा शहर के अन्तर्गत पड़ने वाली कालोनियों एवं आवासीय भवनों के कैम्पस में खाली स्थान को भी चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होने कहा कि देहरादून शहर में बढते प्रदूषण को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए खाली भूमि पर वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है ताकि शहर की स्वच्छता एवं सुन्दरता को बचाया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी वृक्षारोपण हेतु दौड़वाला में दून यूनिवर्सिटी एवं एसटीपी के समीप वृक्षारोपण हेतु गड्डे खोदने का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रतिभाग करेंगे, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की जाने वाली तैयारियों को समय से करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए राजेन्द्र रावत, मुख्य कृषि अधिकारी वी.डी देवराड़ी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम नमित सहित उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी एवं वैलफेयर संस्था के प्रतिनिधि मोहन चन्द्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *