सांकेतिक शक्ति प्रदर्शन 18 जनवरी को

देहरादून। गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल ‘मणि’ जी द्वारा भारतीय गौ क्रान्ति मंच के माध्यम से पूरे देश के 676 जिलों में जाकर गौ संवर्द्धन के लिए जनजागरण करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों से गौमाता प्रतिष्ठा के लिए तीसरी बार दिल्ली के रामलीला मैदान में दिनांक 18 फरवरी 2018 को गौमाता प्रतिष्ठा आन्दोलन प्रस्तावित है। इसी परिप्रेक्ष्य में एक माह पूर्व 18 जनवरी 2018 को पूरे देश के जिलों में सांकेतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ जिला अधिकारियों के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक प्रतिष्ठा प्रदान कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाना है। इसी कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे गांधी पार्क के समक्ष सांकेतिक शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा एवं तत्पश्चात् जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। यह जानकरी भारतीय गौ क्रान्ति मंच, देहरादून के महामंत्री डॉ0 रामभूषण बिजल्वाण ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *