सीएम ने DM को दिये ठंड से बचाव को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में वर्षा एवं बर्फबारी से बढ़ते शीत के प्रकोप से बचाव के लिये सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के पुर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए भी एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में चैराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आश्रय गृहों में बेसहारा लोगों के ठहरने तथा वहां पर पर्याप्त मात्रा में ठंड से बचाव के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों के मेयरों, नगर निकाय के अध्यक्षों से भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने नगर निकाय के सम्बन्धित अधिकारियों को भी शीत से बचाव की प्रभावी व्यवस्था करने को कहा है। निराश्रितों एवं गरीबों को गरम कपड़े, रजाई, कम्बल की आवश्यकतानुसार व्यवस्था करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दिये है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि राज्य में ठंड से व बारिश से किसी को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाय। मण्डलायुक्तों को भी इस सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *