अल्मोड़ा। जिलाधिकारी इवा आशीष ने नगर में स्वच्छता कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चलाने के निर्देश नगरपालिका को आज एक महत्वपूर्ण बैठक में दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे वनाधिकारी अल्मोड़ा से सम्पर्क कर टैªचिंग ग्राउण्ड हेतु जो आधारभूत कार्य किया जाना है उसको समय से पूर्ण करा लें इसके लिए जिला योजना से धनराशि वनाधिकारी अल्मोड़ा को उपलब्ध करा दी गयी है। जिलाधिकारी ने अपरजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे वनाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के साथ टैªचिंग ग्राउण्ड का संयुक्त निरीक्षण कर निरीक्षण रिर्पोट तुरन्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सभी व्यापारी व फड़ व्यवसायी अपनेअपने प्रतिष्ठानों में कूड़ादान रखें इसके लिए वे उन्हें प्रेरित् करना सुनश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान को निर्देश दिये कि जनपद में जिन भवन स्वामियों ने बिना अनुमति के सीवर के कनैक्शन लगाये है उन्हें चिन्हित कर अवगत करायें ताकि नियमानुसार उनपर कार्यवाही हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये जिन्होंने बिना पूर्वानुमति के कनैक्शन लगाये है उन्हें नोटिस भेजकर यह आगाह कर दे कि वे तुरन्त सीवर लाईन का कनैक्शन जुड़वा लें इसके बाद भी यदि कोई कनैक्शन नहीं जोड़ता है तो उसके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि नगर में आवारा पशुओं व कुत्तों की संख्या में निरन्तर वृद्वि हो रही है इसके लिए वे उनके मालिको को नगरपालिका से सम्पर्क कर लाइसेंस बनाने सहित टैग लगवाने हेतु प्रेरित् करें ताकि यह पता चल सके कि यह जानवर पालतू है या आवारा है। जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश अधिनियम में टैग लगाना अनिवार्य है इसलिए सभी मालिक स्वतःस्र्फूत भावना से इस कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे। उत्तराखण्ड कूड़ा फेकने एवं प्रतिषेध अधिनियम 2016 के सम्बन्ध में व नगरीय फेरी अधिनियम 2016 के बारे में भी जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे इसका व्यापक प्रचारप्रसार करना सुनिश्चित करें इसके बाद भी यदि इनका पालन नहीं किया जाता है तो अधिनियम में निहित प्राविधानो के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने एवं लोगो को जैविक एवं अजैविक कूड़े के बारे में जानकारी देने एवं प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी ताकि वे प्रत्येक वार्ड में जाकर इस कार्यक्रम को आयोजित करा सकें। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे नगर के प्रत्येक विद्यालयों में कूड़ादान उपलब्ध कराने के साथ ही वहाॅ पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्रछात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक करने का काम करें इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद में अभी तक किनकिन लोगो ने शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है उनको चिन्हित कर लें ताकि जनपद से ओ0डी0एफ0 की सूचना यथा समय भेजी जा सके। उन्होंने डोरटूडोर कूड़ा निस्तारण के लिए भी लोगो को प्रेरित् करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिये साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये नगरपालिका के पास जो काम्पैक्टर मशीन है उसे भी ठीक कराने की कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी निर्देश तहसीलदार को दिये कि आवारा कुत्तों के लिए एक बाड़ा बनाने के लिए जमीन की खोज की जाय ताकि इस गम्भीर समस्या से निजात मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि नगर पंचायत भिकियासैंण व नगरपालिका चिलियानौला में अभी तक शौचालयों का निर्माण शतप्रतिशत हुआ है या नहीं इसकी रिर्पोट भी प्राप्त कर लें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे टैªचिंग ग्राउण्ड, कूड़ा निस्तारण, सीवर लाईन, कूड़ादान की व्यवस्था सहित अन्य मामलों का संज्ञान लेते हुए स्वयं नगर का भ्रमण वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे ताकि सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा सके इसके लिए उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अर्बन कापरैटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल, ग्रीन हिल्स संस्था के युसूफ तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, पी0सी0 तिवारी सहित अनेक लोगो ने अपने सुझाव रखें। इस बैठक में वनाधिकारी सिविल सोयम आर0सी0 शर्मा, प्रताप सिंह सत्याल, आनन्द सिं ऐरी, डा0 अरूण पंत, भागीरथ पाण्डे, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, पुलिस उपाधीक्षक आर0एस0 टोलिया, अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका श्याम सुन्दर, कामनी कश्यप सहित वरिष्ठ नागरिक व पशुपालन, जल संस्थान, जल निगम से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।