अखंड पाठ के भोग के पश्चात सजा कीर्तन दरबार

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब पटेल नगर के तत्वाधान में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कथा कीर्तन दरबार सजा।
भाई प्रीतम सिंह प्रीत ने “गगन में थाल रब चंद दीपक बने” आरती का गायन किया बीबी निवास कौर ने शब्द “हों ढुंडे दी सजना, सज्जन मेडे नाल” एवं गुरुद्वारा बंगला साहिब से पधारे भाई चरणजीत सिंह ने शब्द “मेरे लाल जिओ तेरा अंत न जाना” का गायन कर संगत को निहाल किया। भाई सतनाम सिंह रुद्रपुर वालों ने गुरु की महिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि गुरु जी का प्रकाश पिता हरिराय जी एवं माता कृष्ण कौर जी के घर जिला रोपड़ के करतारपुर साहिब में हुआ। केवल 8 साल की उम्र में ही गुरुसिखी के प्रचार के लिए कई प्रचारक नियुक्त करके अलग-अलग स्थानों पर भेजे एवं रोगियों के दुखों को दूर किया। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का अतुट लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान हरमोहिंदर सिंह, सचिव जगजीत सिंह, गोल्डी रतरा, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह दुग्गल, अमरजीत सिंह गुलाटी, करतार सिंह, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *