अरूण सिंह रावत ने महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प. का किया पदभार ग्रहण

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। डा एस.सी. गैरोला, पूर्व महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प., देहरादून से महाराष्ट्र के अपने मूल कैडर में 16 मार्च, 2020 को प्रत्यावर्तन के उपरांत अरूण सिंह रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून का पदभार संभाल लिया है।
श्री ए.एस. रावत 1986 बैच के झारखंड राज्य कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में श्री रावत निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के पद पर है। श्री रावत भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। इन्होने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इन्होने कानून में स्नातक उपाधि भी प्राप्त की है। श्री रावत झारखंड राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के दर्जे के पद पर है। इन्होने झारखंड के क्षेत्रीय और वन्यजीव क्षेत्र में काम किया है। इन्हें अनुसंधान, शिक्षा, प्रशासन और वित्त का व्यापक अनुभव है। श्री रावत जी ने झारखंड राज्य में विभिन्न पदवियों में कार्य किया है। इन्होने भारत और विदेशों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों में भी भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *