कोरोना वायरस: सब्जीमंडी/प्रतिष्ठानों को नहीं किया जा रहा बंद: डीएम

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कतिपय सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह व भ्रान्तियां फैलायी जा रही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जनपद की सब्जी मण्डियों को बन्द किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सब्जी मण्डी अथवा खाद्यान आपूर्ति सम्बन्धी दुकानों, प्रतिष्ठानों, मण्डियों को बन्द किये जाने की कोई योजना नही है। बल्कि यह जन सामान्य हेतु निरन्तर खुली रहेंगी। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सोशल मीडिया पर गलत सूचना/अफवाह फैलाने वालेे को पकड़ते हुए उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा निजी विश्वविद्यालय/संस्थान 31 मार्च तक बन्द रखने के आदेश
विश्वभर में कोराना वायरस कोविड-19 के प्रकोप के कारण नये वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा निजी विश्वविद्यालय/संस्थान 31 मार्च 2020 तक बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्टेªट सहित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जनपद में आदेशों का अनुपालन करवाने के निर्देश दिये है। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में इसे गम्भीरता से लिया जायेगा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *