बड़कोट पहुचने पर कौशिक का ढोल नगाड़े के साथ युवा व महिला मोर्चा ने किया अभूतपूर्व स्वागत
बड़कोट/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा को जो जनाधार उसके चुनाव ऐजेंडे के आधार पर जनता ने दिया तो वह अब तक उस पर खरा उतरी है,लेकिन विपक्ष ने रचनात्मक भुमिका के निर्वहन के बजाय आपसी गुटबाजी में 4 साल गंवा दिए। बड़कोट में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता में अन्य दलों की अपेक्षा यही फर्क है कि दूसरे दल महज चुनाव के समय ही आम जनता की फ़िक्र करते है, जबकि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता हो या विपक्ष हमेशा आम जनता के बीच में रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की सोच, संकल्प और सेवा भाव के बूते ही विश्व् के सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उन्होंने कर्यक्र्ताओ का आह्वन् किया कि वह केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुचाने के लिए सेतु का कार्य करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों में उत्साह है उससे निश्चित् रूप से भाजपा 60 सीटें पार करेगी और अधिक बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड,कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और सड़को के जाल विछाने जैसी योजना डबल इंजन से ही सम्भव हो पाया।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के उत्तरकाशी जिले के यमुनाघाटी बड़कोट आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेक स्थानों पर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात मंगल वार को यमुनाघाटी पहुचे।
उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्त्ताओं द्वारा कई स्थानों पर व बड़कोट शहर में उनके स्वागत में विशाल रैली निकाली गई तो कई जगह उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत रैली का शुभारम्भ उत्तरकाशी जिले की सीमा डामटा से शुरू हुआ और बर्निगाड नौगांव तक जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और दिव्य स्वागत किया गया। नौगाँव से युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते हजारों की संख्या में युवक एवं महिला मंगल दल सहित आसपास के लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, क्षेत्रीय विधायक श्री केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, जिला प्रभारी विनोद सुयाल ,सतेंद्र राणा, जगवीर भंडारी, रामसुंदर नौटियाल, नारायण सिंह चौहान, भारत रावत, जगत चौहान, परशुराम जगूड़ी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।