रुड़की, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पहाड़ हो या मैदान, हर तरफ कोरोना अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच IIT रुड़की में कोरोना बम फटने का खुलासा हुआ है, जिसकी जद में अब तक करीब 60 छात्र आये है। इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि, छात्रों के पाँच होस्टल को क्वारंटाइन किया गया है, साथ ही होस्टल के सभी छात्रों को उन्ही के कमरे में आइसोलेट किया गया है। जिनमें से आज संक्रमित मिले चार छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हरिद्वार मेला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं IIT रूड़की के गंगा भवन को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। सभी पोजिटिव छात्रों को गंगा भवन में ही आईसोलेट किया गया है।