देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में आज फिर फूटा कोरोना बम फूटा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1109 कोरोना के नये मामले सामने आएं हैं, जबकि 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक इन नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4526 हो गयी हैं। हेल्थ बुलेटिन में सबसे ज्यादा देहरादून में 509 मामले सामने आएं हैं, जबकि हरिद्वार में 308, नैनीताल में 113 और उधमसिंह नगर में मिले 84 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 
