देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोविड-19 के दृष्टिगत आराघर देहरादून निवासी नौसेना से सेवानिवृत्त चीफ पैटी ऑफिसर 90 वर्षीय श्री के.पी. शर्मा ने 01 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है।
निदेशक सगन्ध पौंध केंद्र, सेलाकुई देहरादून श्री नृपेंद्र सिंह चौहान ने निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन का ₹50 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
कालिंदी एंक्लेव नागरिक वैलफेयर सोसाइटी कांवली देहरादून ने भी ₹40 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।