इस तिथि से सहपरिचालक के हेलमेट न पहनने पर होगी कार्यवाही

देहरादून। दोपहिया पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट न पहनने वाले सहपरिचालक के खिलाफ 10 अगस्त के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में इस आशय का निर्देश जारी किया गया है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त के बाद दोपहिया पर पीछे बैठने वाले सहपरिचालक के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट के प्रयोग के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *