देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। टिहरी झील को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की ओर सरकार ने एक कदम और बढ़ा दिया है। लंबे समय से टिहरी झील में C प्लेन उतारने की चल रही योजना पर आगामी 3 जुलाई को मुहर लग सकती है। इस योजना पर मुहर लगने के बाद झील में C प्लेन उतरने का शुभारम्भ कभी भी हो सकता है।
विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में टिहरी बांध की झील को देश-विदेश के पर्यटको के समक्ष रखने की दिशा में सरकार ने एक कदम और बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार टिहरी सरकार ने C प्लेन के जरिए झील में पर्यटकों को उतारने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। झील में C प्लेन उतारने की योजना पर आगामी तीन जुलाई को मुहर लग सकती है। बताया जाता है कि तीन जुलाई को देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मौजूदगी में केंद्रीय झील में C प्लेन उतारने के संबंध में करार होगा। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद C प्लेन एयर रूट से लेकर अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। इस योजना के लिए सरकार नागरिक उड्डयन विभाग को कोटी में ढाई एकड़ जमीन पहले ही उपलब्ध करवा चुकी है, साथ ही कैबिनेट बैठक में C प्लेन के ईंधन पर वैट 20 से घटाकर 10 फीसदी करने का निर्णय ले चुकी है। यदि टिहरी बांध की झील में C प्लेन की उतारने की योजना सफल होती है, तो यह देश की ऐसी पहली झील होगी, जिसमें C प्लेन की सुविधाएं मिलेगी।