देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आम जनमानस को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 जून को डाकरा बाजार क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त तिथि को प्रातः 11 बजे से कार्निवल स्कूल, संजय विहार कालोनी, डाकरा में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में ह्दय रोग, ईएनटी, दंत रोग, नेत्र रोग आदि स्वास्थ्य परीक्षण सम्बन्धित चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट व होम्योपेथिक से जुड़े विशेषज्ञ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। शिविर में शुगर व एचबी की जांच निशुल्क की जाएगी। साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। आयोजको की ओर से बताया गया कि शिविर में मुख्य अतिथि विधायक मसूरी गणेश जोशी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेन्द्र बिष्ट अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। आयोजको ने आम जनमानस से अधिकाधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।