डा. रमेश पोखरियाल निशंक व अजय टम्टा ने भी किया दुख व्यक्त
गूलरभोज/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के काबिना मंत्री अरविन्द पाण्डेय के दिवंगत पुत्र अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने संतोष नगर, गूलरभोज कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी के निवास स्थान पर पहुंचकर मंत्री जी के दिवंगत पुत्र अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने दुःख की इस घड़ी में मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसी तरह केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा0 रमेश पोखरियाल निशंक व अल्मोडा के सांसद अजय टम्टा ने भी संतोष नगर, गूलरभोज कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय के निवास स्थान पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री के दिवंगत पुत्र अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। केन्द्रीय मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति को प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।