पौड़ी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को पौडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रांसी पौङी में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रांसी मैदान के समीप वन विभाग की भूमि पर बुरांस के वृक्ष लगाये। साथ ही ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना के अन्तर्गत बालिका अम्बिका के नाम का फलदार वृक्ष लगाया, जिसकी देखभाल, बालिका की माँ को अपनी बेटी की तरह ही करने को कहा। इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के द्वारा हम प्रकृति से जुड सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, श्री मदन कौशिक, श्री यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य तथा गौ संरक्षण श्री अन्थवाल द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भी भागीदारी की।