इस बार अधिक मतों से जीतेंगी भाजपा: सीएम

हल्द्वानी/देहरादून, गढ़वाल का विकास न्यूज। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार अधिक मतों से विजयी होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश में जिस तरह का वातावरण बना है, उससे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदाता नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनता केन्द्र व राज्य सरकार के कामकाज से पूरी तरह से संतुष्ट है। मौजूदा समय में लोगों में जो उत्साह है और जिस तरह से वातावरण देश में बना हुआ है, उसको देखकर यही कहा जा सकता है कि मतदाता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को पीएम बना देखना चाहता है। उन्होंने इस चुनाव में पिछले चुनावों से अधिक मतों से विजयश्री हासिल करने की बात भी कही। उन्होंने संकल्पित भारत सशक्त भारत के संकल्प पत्र की तमाम बातों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का पूरी तरह से ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में हमारी मांग को सुना गया है। राज्य को ग्रीन बोनस मिलने की बात की गई है। निश्चित तौर पर इससे भविष्य में उत्तराखंड को बड़ा लाभ प्राप्त होगा । पर्यावरण उत्थान के लिए लाभ होगा। प्रदेश के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि राज्य में भी तेजी से विकास कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस प्रयास किए गए। किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है । आयुष्मान भारत योजना के जरिए प्रत्येक परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित हो रही है। इस अवसर पर पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *