59 पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विधानसभा चकराता के लिए 59 पोलिंग पार्टियों को रिटर्निंग अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं सामान्य पे्रक्षक राजीव रंजन ने रवाना किया। इन पोलिंग पार्टियों को दुरस्त मतदान क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों तक 14 किमी पैदल यात्रा करनी है।
स्थानीय स्पोर्टस कालेज में आज जनपद के 1797 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त मतदान कार्मिक के साथ ही 35 जोनल एवं 214 सैक्टर मजिस्टेªटों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इसके अलावा आरक्षित मतदान कार्मिका भी उपस्थित हुए। चकराता विधानसभा क्षेत्र के दुरस्थ मतदान केन्द्रों के मतदान कार्मिकों को समस्त निर्वाचन सामग्री वितरित की गयी, जिसमें स्टेशनरी के अलावा ईवीएम,वीवीपैट, सीयू एवं बीयू शामिल है। इसके अतिरिक्त इन मतदान पार्टियों के साथ ही सुरक्षाबल भी अपने गंतव्य को रवाना हुए। 01-टिहरी गढवाल लोकसभा क्षेत्र के लिए जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा कल 10 अपै्रल को अवशेष पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट, बीयू, सीयू के साथ ही महत्वपूर्ण सामग्री देकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जायेगा। स्पोर्टस कालेज में विभिन्न प्रकार की चुनाव सामग्री के वितरण में निर्वाचन से जुड़े कार्मिक सहयोग कर रहे हैं और मतदान कार्मिकों को चुनाव सम्बन्धी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान पार्टियां कल सायं 5 बजे तक अपने से सम्बन्धित मतदान केन्द्र में पंहुच जायेंगी तथा यहीं पर रात्रि विश्राम कर अगले रोज मतदान दिवस 11 अपै्रल को प्रातः 06 बजे से माॅकपोल उपरान्त मतदान प्रक्रिया शुरू करेंगी। 
उन्होंने रवाना हो रहे मतदान कार्मिकों को निर्भिक होकर मतदान करने की सलाह दी साथ ही कहा कि किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। स्पोर्टस कालेज में मतदान कार्मिकों को चुनावी गतिविधियों की जानकारी एलईडी टीवी से दृश्य एवं श्रब्य के माध्यम से दी गयी तथा जोनल एवं सैक्टर मजिस्टेªट द्वारा कार्मिकों को एडवांस भत्ता उपलब्ध कराया गया है। चुनाव कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट अभिषेक रोहिला, प्रशिक्षण प्रभारी नमित रमोला, मास्टर टेªनर एम जफर खान एवं जी.एस गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत द्वारा चुनाव से जुड़े मतदान कार्मिकों को आवश्यक सहयोग किया जा रहा हैं।
उधर उप जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि विधानसभा क्षेत्र 15-चकराता (अजजा) हेतु 59 पोलिंग पार्टिंया रवाना हुई हैं। उन्होंने बताया कि चकराता विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रवाना हुई पोलिंग पार्टियों में 34 पोलिंग पार्टिंया अपने मतदेय स्थलों पर पंहुच जायेंगी तथा वही पर रात्रि विश्राम करेंगी तथा अति दुरस्त क्षेत्र की 25 पोलिंग पार्टियां प्रशासन द्वारा रात्रि विश्राम हेतु निर्धारित स्थानों पर रूकेगीं, जिनमें राईका अटाल में 1, राईका त्यूनी में 12, रा.प्रा.वि पाटन सैज 2, वन विश्राम भवन बुधैर लोखण्डी में 1, राईका साडा में 3, राईका केराड में 2, रा.प्रा.वि कुनैन में 1, राईका क्वासी में 2, राईका लाखामण्डल में 1 पार्टी रात्रि विश्राम करेंगी तथा वहां से 10 अपै्रल को अपने गंतव्य स्थल की ओर प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *