पौड़ी/देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। गढ़वाल कमिश्नरी की स्वर्ण जयंती समारोह “सुनैरू गढवाल“ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्याें के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गब्र्याल को जनपद में प्रशासनिक कार्यों एवं विकास कार्यों में नई नई इनोवेश्न लाये जाने तथा अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वह्न किये जाने, उप मेलााधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह चैहान द्वारा श्री केदारनाथ धाम में तैनात रहते हुए शीतकाल में भी उत्कृष्ट कार्य किया गया। स.सं.प. अधिकारी डा. अनीता चमोला द्वारा चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करायी गयी। सहायक निरीक्षक विपिन पाठक द्वारा पुलिस चैकी केदारनाथ जनपद रूद्रप्रयाग द्वारा विगत वर्षों से लगातार श्री केदारनाथ धाम में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश चत्तर सिंह चैहान द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में, अधि.अधि. न.पा.परि. डोईवाला विजय प्रताप सिंह चैहान द्वारा डोईवाला में, अधि.अधि. न.पा.परि. चम्बा शान्ति प्रसाद जोशी द्वारा चम्बा में, अधि.अधि. न.पा.परि. अनिल पंत द्वारा गोपेश्वर में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य किये गये। जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश पौड़ी द्वारा विभागीय कार्यों एवं प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वह्न, प्रभा.वनाधि.उत्तरकाशी संदीप कुमार द्वारा वनाग्नि रोकने हेतु उत्कृष्ट कार्य तथा ख.वि.अ. पौड़ी सुरेन्द्र दत्त नौटियाल द्वारा पद पर रहते उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही गढ़वाली पाठ्य पुस्तक तैयार करने वाले रा.पू.मा.वि.खन्दूखाल(कोट) देवेन्द्र उनियाल, रा.जू.हा. जगदेई(नैनीडांडा) धर्मेन्द्र नेगी, रा.जू.हा. चोपता खाल (बीरोंखाल) शिवदयाल शैलेज, रा.जू.हा. कैन्यूर (थलीसैंण) रमेश चन्द्र बडोला, ज.जू.हा. लालढांग(दुगड्डा) यतेन्द्र गौड़, रा.जू.हा. चपडे़त (रिखणीखाल) जगदम्बा प्रसाद कोटनाला, रा.जू.हा. माला (यमकेश्वर) मधुसूदन थपलियाल, रा.जू.हा. कल्जीखाल नवीन भट्ट, रा.प्रा.वि. मेरूड़ा (जयहरीखाल) रिद्धिभट्ट, मनोहर चमोली, रा.इ.का. धुमाकोट(नैनीडांडा) महेन्द्र ध्यानी, चित्रकार रा.जू.हा. गिंठाली(पाबौं) प्रदीप रावत, रा.इ.का. एकेश्वर आशीष नेगी, कोटद्वार राकेश ‘राका‘ कोटद्वार, प्रकाशक कीर्ति नवानी, पाठ्य पुस्तक नोडल अधिकारी हरेराम यादव एवं गणेश खुगशाल ‘गणी‘ को शाॅल औढ़ाकर सम्मानित किया गया।