उत्तराखंडः खर्चो पर लगाम को जारी किये गये आदेश

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लॉकडाउन तथा संसाधनो के प्रवाह में कमी के कारण होने वाले आर्थिक प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए किये जा रहे अतिरिक्त खर्च के कारण जरूरी खर्चों को छोड़कर बाकी खर्चों में कटौती की जाए। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के आदेशानुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में किसी भी पद का वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा और पुलिस विभागों को छोड़कर अन्य विभागों में नए पद स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आइये जानते है आदेश में किन-किन बातों का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *