उत्तराखंडः प्रदेश में अभी भी 20 एक्टिव केस, 39 हो चुके है ठीक

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में भले ही कोरोना वायरस के मामलें 60 तक पहुंच चुके हो, लेकिन ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 39 तक पहुंच गया है। एक कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में 20 एक्टिव केस रह गये है।
स्वास्थ्य विभाग की और से कोरोना को लेकर जारी मेडिकल बुलेटिन में प्रदेश के अंदर अब तक 60 मामलों के सामने आने की बात कही गयी है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में एम्स की एक नर्सिंग स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामलें 60 हो गए है। बुलेटिन का सुखद पहलू यह है कि अब तक 39 व्यक्ति ठीक भी हो गए है, जिसके बाद राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 20 रह गयी है। बता दे कि एक कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की ब्रेन हेमरेज के कारण पूर्व में ही मौत हो चुकी है।


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि रविवार को हल्द्वानी, एम्स और दून मेडिकल कॉलेज की लैब से करीब 200 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से एम्स की एक नर्सिंग स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि नर्स का इलाज शुरू कर दिया गया है। राज्य में अभी तक कुल 7578 लोगों के सैंपल की जांच हो गई है। जिसमें से 6986 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 60 मरीजों में कोरोना वायरस की पहचान हुई है। राज्य के अस्पतालों में अभी 20 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 39 लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं। अपर सचिव ने बताया कि 266 सैंपल की रिपोर्ट अभी लैब से आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *