जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 33, स्वस्थ हुए 20

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से आतिथि तक 352165 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी (Community Surveillance ) का कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज 43 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 272 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 58 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 47 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 1 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 33 है, जिनमें 20 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 13 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 08 राहत शिविरों  में ठहरे 150 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 32 श्रमिकों जिन्हे त्रिशाला रेनबसेरा लालपुल देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।
आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 72 एन-95 मास्क, 1480 ट्रिपल लेयर मास्क, 026 पी.पी.ई किट, 50 वीटीएम वाईल, 1000 सर्जिकल गलब्स, 518 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 179 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *