प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भेजे गए 2700 व्यक्ति

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जनपद देहरादून से आज जनपद पिथौरागढ, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी होने तक 90 बसों के माध्यम से लगभग 2700 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों को भेजे गये हैं।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 94 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 86, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 7 काॅल प्राप्त हुई। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 3 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 91 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को भेजे जाने वाले लगभग 700 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा मास्क भी वितरण किये गये।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्र्तगत चमन विहार लेन नम्बर-11 एवं नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास वार्ड न0 25 में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड महामारी रोग, कोविड-19 विनियम, 2020 महामारी रोग अधिनियम-1897 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए पूर्णतः लाॅक डाउन के आदेश दिये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त क्षेत्रान्तर्गत समुचित व्यवस्था यथा खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आदेशों का उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005, भारतीय दण्ड सहित एवं अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *