देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत को कांग्रेस पार्टी के अनुशांगिक संगठनों का प्रभारी मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि श्री सारस्वत अविभाजित उत्तर प्रदेश में वर्श 1985 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही एनएसयूआई के राश्ट्रीय महासचिव तथा उत्तराखण्ड राज्य बनने के पष्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव का दायित्व निभाते आ रहे हैं। श्री विजय सारस्वत को अनुशांगिक संगठनों का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर अजय सिंह, धीरेन्द्र प्रताप, नवीन जोषी, पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र षाह, याकूब सिद्धिकी, एस.पी. सिंह इन्जीनियर, अर्येन्द्र शर्मा, गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेड़ा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्षन में पार्टी के अनुशांगिक संगठन सक्रिय रूप से पार्टी कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।