उत्तराखंड: कांग्रेस अब श्रीनगर (पौड़ी) में करेगी पोल खोल यात्रा

कार्यक्रम की तैयारी बैठक 12 मार्च को देहरादून प्रदेश मुख्यालय में की गई आहूत
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पौड़ी जिले के श्रीनगर में आगामी 26 मार्च 2020 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ’’पोल खोल यात्रा’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी ने बताया कि हल्द्वानी की लालटेन पद यात्रा की अपार सफलता के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक बड़ा कार्यक्रम पौडी जनपद के श्रीनगर में करने जा रही है। राज्य सरकार की जनविरोधी एवं राज्य विरोधी नितियों का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेसजन बड़ी संख्या में 26 मार्च 2020 को श्रीनगर में एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ’’पोल खोल यात्रा’’ में शामिल होकर राज्य सरकार को बेनकाब कर जनता को उनके साथ किये जा रहे छल के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी बैठक 12 मार्च 2020 को देहरादून प्रदेश मुख्यालय में आहूत की गई है जिसमें पौडी जनपद के सासंद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्यगण, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्यगण, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखगण शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *