उत्तराखंड: एक बार फिर कांग्रेस IT सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष बने विशाल मौर्या

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड कांग्रेस के आईटी सेल में रहकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का पूरी निष्ठा के साथ प्रचार करने में लगे विशाल मौर्य को एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। उधर विशाल मौर्य ने दिये गये दायित्व के लिए पार्टी के आला नेताओं का आभार जताया है।
विदित हो कि गत दिवस एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष रोहन गुप्ता व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी करते हुए विशाल मौर्य को एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के आला नेताओं द्वारा दिये गये इस दायित्व पर आभार जताते हुए विशाल मौर्य ने कहा कि पूर्व की तरह ही वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां उनके द्वारा कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार किया जाएगा, वहीं भाजपा की नाकामियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच में उजागर किया जाएगा। बताते चले कि विशाल मौर्या 2011 से कांग्रेस के आईटी विभाग में है। इस दौरान पहले तीन साल प्रदेश महासचिव, 2 साल सह संयोजक व 2 बार से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहे है और एक बार फिर उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *