देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 25 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2127 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1423 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी दी गयी हैं।
