उत्तराखंडः भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर करेंगे योग

विनय रूहेला बनाये गये राज्य में पार्टी के योग दिवस कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक
देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘‘अपने-अपने घर पर योग’’ करते हुये बड़े स्तर पर इस आयोजन में भाग लेंगे और समाज के विभिन्न वर्गो को भी अपने अपने घरों पर योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता विनय रूहेला राज्य में पार्टी के योग दिवस कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक बनाये गये है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूरे विष्व में अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के कार्यक्रम को इस वर्ष भी 21 जून भारत व विश्व के अन्य देशों में लोगों द्वारा उत्साह से भाग लिया जायेगा। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राश्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन में अपनी सहभागिता करने के निर्णय के अनुपालन में भाजपा उत्तराखण्ड भी पूरे उत्साह के साथ इसमें शमिल होगी। इस हेतु 21 जून को प्रातः 6 से 7 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश पदाधिकारी व जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने घर में इसमें शामिल होंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गो जिनमें शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, खिलाडी़, एनजीओ छात्र छात्राऐं शामिल हैं को भी सरकार व स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करते हुये और सामाजिक दूरी बनायें रहने के साथ इस अयोजन में भाग लेने हेतु प्रेरित करेगें।
उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रदेश समन्वयक विनय रूहेला द्वारा सभी जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारीयों को पत्र प्रेशित किया गया है। योग कार्यक्रम के 1 घण्टे के समय में 15-15 मिनट के संधि योग, आसन व प्राणायाम, 12 मिनट का ध्यान तथा 3 मिनट कल्याण मंत्र के लिये निर्धारित किये गये है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये कार्यकर्ता ‘‘अपने अपने घर पर योग’’ करते हुए अपने चित्र अथवा वीडियों भी पोस्ट कर सकेंगे। डाॅ॰ भसीन ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। वर्तमान कोरोना काल में इसका महत्व और बढ़ गया है। केन्द्र सरकार के आयुश मंत्रालय द्वारा कोरोना से लडा़ई हेतु शरीर की प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ाने की जो राय दी है उसमें भी योग को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *