उत्तराखंड: बसों में सफर करना हुआ महंगा, देखें किराया लिस्ट

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में अब बसों से सफर करना महंगा हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में बसों के किराये में दोगुने से अधिक वृद्धि कर दी है। किराये में वृद्धि महामारी अधिनियम के प्रभावी रहने तक लागू रहेगी। एक्ट हटते ही बढ़ा किराया कम हो जाएगा।

शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कोविड-19 के चलते बसों में सोशल डिस्टेसिंग के मानकों के अनुसार 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। अभी बसों का संचालन राज्य के भीतर ही होगा, लेकिन दूसरे राज्यों के लिए यात्रा शुरू होने पर वहां के रूटों पर भी बढ़ी दरों से किराया लिया जाएगा। उनका कहना था कि प्रदेश में बसों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के अनुरूप 50 प्रतिशत सवारी ले जाने की अनुमति है। बस संचालकों ने 50 प्रतिशत सवारी के साथ मौजूदा किराया दर पर वाहन संचालन में असमर्थता जताई।

उन्होंने कहा कि घाटा होने के कारण बस संचालकों द्वारा बसें संचालित नही की जा रही थी। इससे यात्रियों को टैक्सी के माध्यम से आना जाना पड़ रहा था, जिससे जनता पर बोझ पड़ रहा था। ऐसे में सरकार ने बसों के किराये में वृद्धि का निर्णय लिया है। बसों का किराया दोगुना बढ़ाया जा रहा है, लेकिन यह तभी तक प्रभावी होगा, जब तक महामारी एक्ट राज्य में लागू है।

ये है किराए की लिस्ट

सिटी बस में किराया दर

पहले दो किमी – 07 से बढ़ाकर 14 रु

दो से छह किमी – 10 से बढ़ाकर 20 रु

छह से 10 किमी – 15 से बढ़ाकर 30 रु

10 से 14 किमी – 20 से बढ़ाकर 40 रु

14 से 19 किमी – 25 से बढ़ाकर 50 रु

19 से 24 किमी – 30 से बढ़ाकर 60 रु

24 से 29 किमी – 35 से बढ़ाकर 70 रु

29 किमी से अधिक- 40 से बढ़ाकर 80 रु

नॉन-डीलक्स बस किराया

साधारण बसें (मैदानी क्षेत्र) – 1.05 से बढ़ाकर 2.10 रुपये प्रति किमी

साधारण बसें (पर्वतीय क्षेत्र)- 1.50 से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति किमी

वातानुकुलीत श्रेणी में

थ्री बाय टू सीटर बसें – 1.25 गुणा वृद्धि

टू बाय टू सीटर बसें – 1.9 गुणा वृद्धि

सुपर डीलक्स (वॉल्वो) – तीन गुणा वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *