देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। देश और प्रदेश में पट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस को प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने समेत IPC की धारा 147,188, 269, 270, 51 आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत 15 नामज़द और 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है। बताया जाता हैं कि पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लाल चंद शर्मा, गरिमा दसौनी, मंत्री प्रसाद नैथानी, संजय किशोर, गौरव शर्मा, विजय रतूड़ी, लक्ष्मी अग्रवाल, ताहिर अली, गोदावरी थापली सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सरकार भले कितने ही मुकदमें दर्ज क्यों न करे, विपक्ष खामोश नहीं बैठेगा। सरकार को इस मामले पर जबाब देना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार से सवाल पूछने वालों पर क्या ऐसे ही कारवाई की जाएगी, सरकार अपने मंत्री विधायकों पर भी करवाई करे जो लॉकडाउन में योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और सार्वजनिक समारोह आयोजित कर रहे हैं।