देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से शुरू हो रहा हैं। प्रदेश प्रभारी अपने दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों तथा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य देवेन्द्र यादव तीन दिवसीय कुमाऊं मण्डल व गढ़वाल मण्डल दौरे के दौरान 7 जनवरी को कुमाऊं मण्डल के कशीपुर, हल्द्वानी तथा दिनांक 8 जनवरी को रूद्रपुर व हरिद्वार में पार्टी पदाधिकारियों तथा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा 9 जनवरी को प्रदेश कार्यालय देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों तथा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि श्री देवन्द्र यादव 7 जनवरी को नई दिल्ली से चलकर काशीपुर पहुंचेंगे जहां पर प्रातः 1130 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के उपरान्त दोपहर 1430 बजे स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश सचिवों तथा जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। दिनांक 8 जनवरी को रूद्रपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरान्त हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरान्त गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी 2020 को प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रातः 1130 बजे गढ़वाल मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश सचिवों तथा जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करने के उपरान्त अपरह्र 1500 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे तथा सायं 1600 बजे राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी को आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी श्री राजश धर्माणी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।