डॉ. लाल पैथलैब संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना जांच मे लापरवाही पर डा0 लाल पैथलैब संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी हैं। डा0 कमल किशोर कोविड 19 अर्बन नोडल अधिकारी हल्द्वानी क्षेत्र ने थाना मुखानी में एफआईआर दर्ज की।

गौरतलब है कि गणपति विहार फेज-1 निवासी एचएन पाठक ने शिकायत की कि 12 दिसम्बर को डा0 लाल पैथलैब मे अपनी पौत्री की कोरोना जांच कराई थी। लैब द्वारा 17 दिन के पश्चात 28 दिसम्बर को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जो कोविड पाॅजेटिव थी। विलम्ब से रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने से कोविड 19 के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इसके प्रसार हेतु करे जा रहे प्रयास व कार्य प्रभावित हुये हैं साथ ही लैब द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट को देर से उपलब्ध कराने के साथ ही निर्गत निर्देशों-शर्तो का अनुपालन सुनिश्चित नही किये जाने से मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न हुआ है। डा0 कमल किशोर कोविड 19 अर्बन नोडल अधिकारी ने डा0 लाल लैब मुखानी हल्द्वानी के विरूद्व डिजास्टर मेनेजमैंट एक्ट एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269 एवं 270 के अधीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *