प्रथम चरण में जनपद के 9 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका: जिलाधिकारी

कोविड वैक्सीन ड्राई रन 8 को, जनपद में चयनित 10 वैक्सीन टीकाकरण सेंटर में होगा ड्राई रन, जनपद में 54 वैक्सीनेशन किये गये तैयार

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रयासो से जल्द ही मिलने वाली वैक्सीन के टीकाकरण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं सवास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन के टीकाकरण हेतु शासन के निर्देश पर 08 जनवरी को टीकाकरण कार्य का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा दी गई है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी व उपजिलाधिकारियों/ आई.आर.टी को निर्देश दिये कि वे वैक्सीन डाई रन हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि ड्राई रन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम त्रुटि रहित सम्पन्न हो सके। उन्होने बताया कि प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मीयों को टीका लगेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौपी गई है।

श्री बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 चयनित वैक्सीन टीकाकरण सेन्टर क्रमशः सीएचसी कोटाबाग, पीएचसी धारी, पीएचसी लालकुआं, सीएचसी भीमताल, सीएचसी रामगढ, सीएचसी गरमपानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल, सुशीला तिवारी चिकित्सालय तथा पाल नर्सिंग कालेज हल्द्वानी मेें होगा ड्राई रन। उन्होने बताया कि सभी टीकाकरण केन्द्रो हेतु 10 टीमे लगाई जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की माॅक ड्रिल की सभी तैयारिंया पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार की प्रातः 10 बजे से ड्राई रन प्रारम्भ होगा। उन्होने बताया कि जनपद में 54 वैक्सीनेशन तैयार किये गये है। एक सेन्टर मे पांच स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक चिकित्साधिकारी व एक सुपरवाइजर भी तैनात किये जायेंगे। प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है । सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होने बताया कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले रूद्रपुर स्थित रीजनल वैक्सीन सेन्टर मे पहुचेगी, वही से पूरे मण्डल के सभी जिलों को वितरित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *