देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार को हुए बवाल का संज्ञान लेते हुए इस क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव और सचिव गृह को निर्देश दिए हैं।
बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉटस्पॉट बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर जमकर बवाल हुआ था। मस्जिद में मौलाना की स्वास्थ्य जांच टीम को लेकर पहुंची पुलिस के साथ पहले लोगों का विवाद हुआ और फिर अफवाहों का बाजार गर्म होते ही यहां हजारों की संख्या में लोग उतर गए।