उत्तराखंड: चौथे दिन कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया सामने

93 सैंपल की आई रिपोर्ट,  किसी में भी नहीं हुई कोरोना की पुष्टि
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देवभूमि उत्तराखंड के लिए यह बडी राहत की खबर है। राज्य में रविवार को लगातार चौथे दिन कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश की लैब से रविवार को कुल 93 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले चार दिन से राज्य में कोरोना का आंकड़ा 35 पर ही अटका हुआ है।
स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में रविवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। रविवार को कुल 108 और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है, जबकि राज्य के अस्पतालों में कोरेाना के कुल 373 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य से अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 1820 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 1452 नेगेटिव जबकि 35 पॉजीटिव पाए गए हैं। हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश की लैब से रविवार को कुल 93 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 333 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को सबसे अधिक 51 सैंपल जांच के लिए हरिद्वार जिले से भेजे गए हैं। जबकि देहरादून से 48, नैनीताल से आठ और चमोली से एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *