दुर्गा प्रसाद, प्रमोद चन्द व मुदित जैन चुने गये आज के कोरोना वारियर

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर चुगे गये हैं जिनमें आज 12 अपै्रल 2020 के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर,  दुर्गा प्रसाद वर्मा, सिदार्थ गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स देहरादून तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर, प्रमोद चन्द पाण्डेय, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग देहरादून को चुना गया है। जनपद देहरादून से माननीय प्रधानमंत्री राहत कोष  तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में आज सहायता राशि प्रदान करने पर मुदित जैन, हिमालय कैप्सकाॅन इण्डस्ट्रिज सेलाकुई, देहरादून को कोरोना वारियर चुना गया है।
आज के कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
श्री दुर्गा प्रसाद वर्मा
सिदार्थ गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स देहरादून
जिला प्रशासन को निर्धन परिवारों के लिए भोजन पैकेट उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान किया।
———————————–
आज के कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)  
श्री प्रमोद चन्द पाण्डेय
व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग उत्तराखण्ड, देहरादून।
लाॅक डाउन अवधि में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित टीम के सदस्य के रूप में  निर्धन परिवारों एवं निराश्रित व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

———————————————-
आज के कोरोना वाॅरियर (माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहतकोष में सर्वाधिक धनराशि सहायता स्वरूप प्रदान की गयी)
श्री मुदित जैन,
हिमालय कैप्सकाॅन इण्डस्ट्रिज सेलाकुई, देहरादून।
माननीय प्रधानमंत्री राहत कोष  तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में आज सहायता राशि प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *