उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराएं सरकार : प्रीतम सिंह

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह से मांग की है कि वे राज्य के लाखो  किसानों की खस्ता हालत को देखते हुए खरीफ सीजन 2020 की बुवाई हेतु किसानों को राजस्थान सरकार के फैसले की तर्ज पर खरीफ की फसलों के सभी राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा प्रमाणित बीजो को मुफ्त उपलब्ध कराएं।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उक्त बयान को जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा खरीफ की फसलों के बीजों पर 75% सब्सिडी दिए जाने का फैसला अधूरा है जिससे कि किसानों का भला होने वाला नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह पूरा किसानों का ध्यान रखें और राजस्थान सरकार के फैसले की तर्ज पर उन्हें 100 फ़ीसदी बीच निशुल्क उपलब्ध कराएं  पिछले 2 दिनों मे राज्य में हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि  व इससे पूर्व भी राज्य के किसानों द्वारा  ओलावृष्टि की मार को झेलने पर भी सरकार द्वार किसानो को कोई  भी पैकेज ना दिए जाने की आलोचना करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की फसल को इससे भारी नुकसान पहुंचा है।  इसके अलावा मटर, टमाटर, पत्ता गोभी समेत तमाम फसलों  को भी  भारी आघात पहुंचा है  यही नहीं राज्य की फूलों की खेती भी तबाह हो गई  है और किसान सड़क पर आ गया है। उन्होंने राज्य के तमाम किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति दिए जाने के साथ ही राज्य के गन्ना किसानों के बकाया तुरंत दिए जाने की मांग फिर से दोहराई है। उन्होंने याद दिलाया कि विगत वर्ष में किसानों को नुकसान होने की वजह से राज्य के 13 किसान पहले ही आत्महत्या कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *