कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लाॅक डाउन के मध्य कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेसजनो द्वारा संचालित सोनिया रसोई से लाभान्वित होने वाले मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों को मिलने वाली राशन की समीक्षा की।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र के लोगों तथा अन्य प्रदेषों में रोजगार की नीयत से गये कई उत्तराखण्ड के लोगों ने उनसे सहायता की अपील की है जिसके लिए उन्होंने वहां के पार्टी कार्यकर्ताआंे से इन लोगों की सहायता का अनुरोध किया है। श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारियों से दूरभाश पर वार्ता कर राहत कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश कार्यालय से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती गोदावरी थापली के नेतृत्व मे विभिन्न स्थानों के लिए खाद्यान्न आदि राहत सामग्री लेकर जा रही गाडी को रवाना किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अजय सिंह, डाटा विभाग के अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, प्रदेश सचिव विकास नेगी, कमरखान ताबी, युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली, भरत शर्मा, सूर्यप्रताप राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *