लक्सर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन और आईजी गढ़वाल अजय रौतेला लक्सर पहुंचे और रिलीफ कैंपों का जायजा लिया और यहां रह लोगों के रहने खाने-पीने साथ ही इंटरटेनमेंट सहित दूसरी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इन दोनों अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है उनके रहने खाने-पीने और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई है जिससे ऐसे लोगों को कोई दिक्कत और परेशानी ना आए। वहीं कोरोना महामारी को लेकर सरकार पूरी तरीके से अलर्ट है। इससे पूर्व दोनों बड़े अधिकारी भगवानपुर ओर पिरान कलियर ओर नारसन बॉर्डर व खानपुर बोर्डर का भी दौरा किया। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव के 37 मामले सामने आ चुके हैं। जिसको लेकर शांसन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। उत्तराखंड के आई जी अजय रौतेला ने बताया के उत्तराखंड के बॉर्डर्स का निरीक्षण किया गया ओर निर्देश दिये गए कि
बॉर्डर्स पर सघनता के साथ चेकिंग करें। पास वालो न रोकें, वहीं सभी आईसोलेशन सेंटर्स का भी निरीक्षण किया गया, वहां की सुरक्षा की व्यवस्था और मेडिकल की व्यवस्था भी देखी गयी।