देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना का आज फिर एक नया मामला सामने आया है। नया मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 79 हो गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में देहरादून में कोरोना का एक केस आने की पुष्टि की गयी हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व में जो कोरोना संक्रमित महिला दिल्ली से लौटकर आई थी। उनके बेटे मे भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनकी रिपोर्ट एम्स से आई है। गौरतलब है कि देहरादून के 6 नंबर पुलिया, आदर्श कॉलोनी निवासी यह महिला दिल्ली अपनी बेटी के पास पथरी का इलाज कराने के लिए गई थी। पथरी का इलाज करा कर लौटी तो उनका आशा रोड़ी चेकपोस्ट पर संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिया गया था। अब उनके बेटे में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। 
इधर 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में जहा इस नये केस के आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 79 होने की बात कहीं गयी हैं, वही 50 मरीजो के ठीक होने की जानकारी भी दी गयी हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 28 होने की बात भी कहीं गयी है।