समिति ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। असहाय जन कल्याण सेवा समिति ने विजन सोसायटी आफ इन्डिया के सहयोग से कोरोनेशन अस्पताल, रा.बा.इन्टर कालेज लक्खी बाग, बी.एस.ए.आफिस मयूर बिहार,एवं चैतन्य बौडिया मठ मे 400 मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित कर कोरोना से रक्षा हेतू प्रशासनिक प्रयासों में सहायता करने के अपने संकल्प की प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रा.बा.इ.कालेज की प्रधानाचार्या श्री मती रयाल मैडम ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था मिड डे मील का राशन लेने आने वाले बच्चों की कोरोना से रक्षा हेतु मास्क का वितरण कर रही है इसके लिए मैं संस्था का तहे दिल से साधुवाद करती हूं। इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डा प्रशान्त सिंह अध्यक्ष बलबीर नौटियाल, उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारु,सलाहकार डा संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उर्मिला शर्मा, श्रीमती मंजु पांडे, मंजु बलोदी, श्रीमती रयाल, बी.एस.ए. श्री राजेन्द्र सिंह, कोरोनेशन अस्पताल के डॉ जे.पी.नौटियाल, डा आर.सी.एस.पंवार, श्रीमती लक्ष्मी, डॉक्टर ओपी गुप्ता आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *