IAS अधिकारी ने लिया VRS

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। 1997 बैच की आईएएस अफसर भूपेंद्र कौर औलख ने VRS ले लिया हैं। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इस बाबत अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की और से आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

1997 बैच की IAS अधिकारी का भूपेंद्र कौर औलख का कैडर उत्तराखंड का ही है। इस समय वे सचिव के पद पर सेवारत हैं। सुश्री औलख ने वीआरएस के तहत आवेदन किया था, जिस पर आज राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया हैं।

मीडिया में आ रही खबरों पर यदि विश्वास किया जाए तो सुश्री औलख यूएनडीपी में जाने की इच्छुक हैं। बताया जाता हैं कि उनका वहां के लिए चयन भी हो चुका है। लेकिन केंद्र सरकार ने मंजूरी न मिल पाने की वजह से उन्होंने आईएएस से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *