देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह से अब तक चार कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 82 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 7 बजे के हेल्थ बुलेटिन में तीन मरीजो में कोरोना की पुष्टि की गयी। बुलेटिन के मुताबिक पौड़ी़ जनपद में गुरुग्राम से आया 23 साल का युवक कोरोना संक्रमित निकला। इसी तरह दो कोरोना के मामले नैनीताल जनपद में सामने आये हैं। इनमे से एक 11 साल की बच्ची तथा दूसरा 24 साल का युवक हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री के रूप में गुरुग्राम, हरियाणा सामने आया हैं। इससे पूर्व आज सुबह देहरादून में कोरोना संक्रमित महिला का पुत्र कोरोना पॉजिटिव निकला था। आज चार नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 82 हो गया हैं। 