देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनपद देहरादून में कोरोना का एक नया मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 93 हो गयी हैं।
जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। बताया जाता हैं कि यह प्रवासी संक्रमित महिला महाराष्ट्र से लौटी हैं। जनपद में एक और संक्रमित मामले की पुष्टि होने के बाद उत्तराखंड में COVID-19 के मरीज़ों की संख्या 93 पहुँच गयी हैं।