देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। सूबे में आज नया मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 97 हो गयी हैं।
कोरोना का ये नया मामला चमोली जनपद में सामने आया हैं। बताया जाता हैं कि जनपद में गैरसैण ब्लाक के अंतर्गत मथियान-पजियाणा गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली से वापस लौटा था। इसके बाद गांव के ही राजकीय विद्यालय में उसे क्वॉरेंटाइन किया गया था। बीमारी के प्राथमिक लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने कोरोना मामले के सामने आने की पुष्टि की हैं। वहीं संक्रमित मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी ट्रेस कर क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।