देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 69 हो गयी हैं। कोरोना का यह नया मामला नैनीताल में सामने आया हैं, जहा गुरुग्राम से जनपद में पहुँची 23 साल की युवती में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। हालांकि प्रदेश में 46 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं। 