उत्तराखंड- बंशीधर भगत बने BJP के प्रदेश अध्यक्ष, CM ने दी बधाई

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड भाजपा को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। नाम की घोषणा के बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। इधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव हुआए जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत जी को उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की सूचना की सरगर्मी के बीच वह बुधवार देर शाम देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। पहले उनकी ताजपोशी की संभावना जताई जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *